ग़ज़ल
ऋतु वर्णन
वर्षा‘सेनापति’ उनए गए जल्द सावन कै ,चारिह दिसनि घुमरत भरे तोई के .सोभा सरसाने ,न बखाने जात कहूँ भांति ,आने हैं पहार मानो काजर कै ढोइ कै .धन सों गगन छ्यों,तिमिर सघन भयो ,देखि न् परत मानो रवि गयो खोई कै .चारि मासि भरि स्याम निशा को भरम मानि ,मेरी जान, याही ते रहत हरि सोई कै .
शरद
कातिक की राति थोरी थोरी सियराति ‘सेनापति’ है सुहाति, सुकी जीवन के गन हैं .फूले हैं कुमुद फूली मलती सघन बन ,फूलि रहे तारे मानो मोती अगनन हैं .उदित बिमल चंद, चाँदनी छिटकि रही ,राम को तो जस अध उरध गगन हैं .तिमी हरन भयो सेट है नरन सब ,मानहु जगत छीरसागर मगन हैं .
हेमन्त
सीत को प्रबल ‘सेनापति’ कोपि चढ्यो दल ,निबल अनल दूरि गयो सियराइ कै .हिम के समीर तेई बरखै बिखम तीर ,रही है गरम भौन-कोननि में जाइ कै .धूम नैन बहे , लोग होत हैं अचेत तऊ,हिय सो लगाइ रहे नेक सुलगाइ कै .मानो भीत जानि महासीत सों पसारि पानि ,छतियाँ की छाँह राख्यो पावक छिपाइ कै.
वसन्त
लाल लाल टेसू फूलि रहे हैं बिलास संग ,स्याम रंग मयी मानो मसि में मिलाए हैं .तहाँ मधु-काज आइ बैठे मधुकर पुंज ,मलय पवन उपवन - बन धाए हैं .‘सेनापति’ माधव महीना में पलाश तरु ,देखि देखि भाव कविता के मन आये हैं .आधे अंग सुलगि सुलगि रहे ,आधे मानोविरही धन काम क्वैला परचाये हैं .
ग्रीष्म
वृष को तरनि तेज सहसौ किरनि तपै,ज्वालनि के जाल बिकराल बिरखत हैं .तपति धरनि जग झुरत झरनि ,सीरी,छाँह को पकरि पंथी-पंछी बिरमत हैं‘सेनापति’ नेक दुपहरी ढरकत होत ,घमका बिखम जो न पात खरकत हैं .मेरे जान पौन सीरी ठौर को पकरि कोनौ ,घरी घरी बैठी कहूँ घाम बितवत हैं .
शिशिर
शिशिर मे ससि को, सरुप पवै सबिताऊघाम हू मे चांदनी की दुति दमकति है ।"सेनापति” होत सीतलता है सहस गुनी,रजनी की झाई, वासर मे झलकती है ।चाहत चकोर,सुर ओर द्रग छोर करि,चकवा की छाती तजि धीर धसकति है।चन्द के भरम होत मोद हे कुमोदिनी को,ससि संक पंकजिनी फुलि न सकति है।
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.