ग़ज़ल
जो हम आए तो बोतल क्यूँ अलग पीर-ए-मुग़ाँ रख दी
जो हम आए तो बोतल क्यूँ अलग पीर-ए-मुग़ाँ रख दीपुरानी दोस्ती भी ताक़ पर ऐ मेहरबाँ रख दी
ख़ुदा के हाथ है बिकना न बिकना मय का ऐ साक़ीबराबर मस्जिद-ए-जामे के हम ने अब दुकाँ रख दी
चमन का लुत्फ़ आता है मुझे सय्याद के सदक़ेक़फ़स में ला के उस ने आज शाख़-ए-आशियाँ रख दी
बिना है एक ही दोनों की काबा हो कि बुत-ख़ानाउठा कर ख़िश्त-ख़ुम वहाँ रख दी यहाँ रख दी
ये क़ैस ओ कोहकन के से फ़साने बन गए कितनेकिसी ने टुकड़े टुकड़े कर के सारी हमारी दास्ताँ रख दी
ये आलम है ‘रियाज़’ एक एक क़तरे को तरसता हूँहरम में अब भरी बोतल ख़ुदा जाने कहाँ रख दी
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh