ग़ज़ल

कान्ह भये बस बाँसुरी के

रसखान · सब कलाम देखें
कान्ह भये बस बाँसुरी के, अब कौन सखी हमको चहिहै।निसि द्यौस रहे यह आस लगी, यह सौतिन सांसत को सहिहै।जिन मोहि लियो मनमोहन को, 'रसखानि' सु क्यों न हमैं दहिहै।मिलि आवो सबै कहुं भाग चलैं, अब तो ब्रज में बाँसुरी रहिहै।
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh