ग़ज़ल

मोरपखा सिर ऊपर राखिहौं

रसखान · सब कलाम देखें
मोरपखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी।
ओढ़ि पितम्बर लै लकुटी, बन गोधन ग्वारन संग फिरौंगी।।
भावतो मोहि मेरो रसखान, सो तेरे कहे सब स्वाँग भरौंगी।
या मुरली मुरलीधर की, अधरान धरी अधरा न धरौंगी।।
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh