ग़ज़ल
एक मंज़र
कच्चा-सा इक मकाँ, कहीं आबादियों से दूरछोटा-सा इक हुजरा, फ़राज़े-मकान परसब्ज़े से झाँकती हुई खपरैल वाली छतदीवार-ए-चोब पर कोई मौसम की सब्ज़ बेलउतरी हुई पहाड़ पर बरसात की वह रातकमरे में लालटेन की हल्की-सी रौशनीवादी में घूमता हुआ इक चश्मे-शरीरखिड़की को चूमता हुआ बारिश का जलतरंगसाँसों में गूँजता हुआ इक अनकही का भेद !
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh