Sahitya Studio

एक दफ़नाई हुई आवाज़

परवीन शाकिर

फूलों और किताबों से आरास्ता घर है
तन की हर आसाइश देने वाला साथी
आँखों को ठंडक पहुँचाने वाला बच्चा
लेकिन उस आसाइश, उस ठंडक के रंगमहल में
जहाँ कहीं जाती हूँ
बुनियादों में बेहद गहरे चुनी हुई
एक आवाज़ बराबर गिरयः करती है
मुझे निकालो !
मुझे निकालो !

More by परवीन शाकिर