ग़ज़ल

उसके मसीहा के लिए

परवीन शाकिर · सब कलाम देखें
अजनबी!कभी ज़िन्दगी में अगर तू अकेला होऔर दर्द हद से गुज़र जाएआँखें तेरीबात-बेबात रो रो पड़ेंतब कोई अजनबीतेरी तन्हाई के चाँद का नर्म हाला बनेतेरी क़ामत का साया बनेतेरे ज़ख़्मों पे मरहम रखेतेरी पलकों से शबनम चुनेतेरे दुख का मसीहा बने
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh