ग़ज़ल

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं

निदा फ़ाज़ली · सब कलाम देखें
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैंरुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं
पहले हर चीज़ थी अपनी मगर अब लगता हैअपने ही घर में किसी दूसरे घर के हम हैं
वक़्त के साथ है मिट्टी का सफ़र सदियों तककिसको मालूम कहाँ के हैं किधर के हम हैं
चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफ़िर का नसीबसोचते रहते हैं कि किस राहगुज़र के हम हैं
गिनतियों में ही गिने जाते हैं हर दौर में हमहर क़लमकार की बेनाम ख़बर के हम हैं
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh