ग़ज़ल
कभी बादल, कभी कश्ती, कभी गर्दाब लगे
कभी बादल, कभी कश्ती, कभी गर्दाब लगेवो बदन जब भी सजे कोई नया ख्वाब लगे
एक चुप चाप सी लड़की, न कहानी न ग़ज़लयाद जो आये कभी रेशम-ओ-किम्ख्वाब लगे
अभी बे-साया है दीवार कहीं लोच न ख़मकोई खिड़की कहीं निकले कहीं मेहराब लगे
घर के आँगन मैं भटकती हुई दिन भर की थकनरात ढलते ही पके खेत सी शादाब लगे
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh