ग़ज़ल
चांद से फूल से या मेरी ज़ुबाँ से सुनिये
चांद से फूल से या मेरी ज़ुबाँ से सुनिएहर तरफ आपका क़िस्सा हैं जहाँ से सुनिए
सबको आता नहीं दुनिया को सता कर जीनाज़िन्दगी क्या है मुहब्बत की ज़बां से सुनिए
क्या ज़रूरी है कि हर पर्दा उठाया जाएमेरे हालात भी अपने ही मकाँ से सुनिए
मेरी आवाज़ ही पर्दा है मेरे चेहरे कामैं हूँ ख़ामोश जहाँ, मुझको वहाँ से सुनिए
कौन पढ़ सकता हैं पानी पे लिखी तहरीरेंकिसने क्या लिक्ख़ा हैं ये आब-ए-रवाँ से सुनिए
चांद में कैसे हुई क़ैद किसी घर की ख़ुशीये कहानी किसी मस्ज़िद की अज़ाँ से सुनिए
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh