ग़ज़ल
न था कुछ तो ख़ुदा था
न था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होताडुबोया मुझ को होने ने न होता मैं तो क्या होता
हुआ जब ग़म से यूँ बे-हिस तो ग़म क्या सर के कटने कान होता गर जुदा तन से तो ज़ानू पर धरा होता
हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता हैवो हर इक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh