ग़ज़ल

कलकत्ते का जो ज़िक्र किया तूने हमनशीं

मिर्ज़ा ग़ालिब · सब कलाम देखें
कलकत्ते का जो ज़िक्र किया तूने हमनशींइक तीर मेरे सीने में मारा के हाये हाये
वो सब्ज़ा ज़ार हाये मुतर्रा के है ग़ज़बवो नाज़नीं बुतान-ए-ख़ुदआरा के हाये हाये
सब्रआज़्मा वो उन की निगाहें के हफ़ नज़रताक़तरूबा वो उन का इशारा के हाये हाये
वो मेवा हाये ताज़ा-ए-शीरीं के वाह वाहवो बादा हाये नाब-ए-गवारा के हाये हाये
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh