ग़ज़ल
रफ़्तार-ए-उम्र क़त-ए-रह-ए-इज़्तिराब है
रफ़्तार-ए-उम्र क़त-ए-रह-ए-इज़्तिराब हैइस साल के हिसाब को बर्क़ आफ़्ताब है
मीना-ए-मय है सर्व नशात-ए-बहार सेबाल-ए-तदरव जल्वा-ए-मौज-ए-शराब है
ज़ख़्मी हुआ है पाश्ना पा-ए-सबात काने भागने की गूँ न इक़ामत की ताब है
जादाद-ए-बादा-नोशी-ए-रिन्दाँ है शश जिहतग़ाफ़िल गुमाँ करे है कि गीती ख़राब है
नज़्ज़ारा क्या हरीफ़ हो उस बर्क़-ए-हुस्न काजोश-ए-बहार जल्वे को जिस के नक़ाब है
मैं ना-मुराद दिल की तसल्ली को क्या करूँमाना कि तेरी रुख़ से निगह कामयाब है
गुज़रा असद मसर्रत-ए-पैग़ाम-ए-यार सेक़ासिद पे मुझ को रश्क-ए-सवाल-ओ-जवाब है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh