ग़ज़ल

आमद-ए-सैलाब-ए-तूफ़न-ए सदाए आब है

मिर्ज़ा ग़ालिब · सब कलाम देखें
आमद-ए सैलाब-ए तूफ़ान-ए सदाए आब हैनक़श-ए-पा जो कान में रखता है उंगली जादह से
बज़्म-ए-मय वहशत-कदा है किस की चश्म-ए-मस्त काशीशे में नब्ज़-ए-परी पिन्हाँ है मौज-ए-बादा से
---देखता हूं वहशत-ए शौक़-ए-ख़रोश आमादा सेफ़ाल-ए रुसवाई सिरिशक-ए सर ब सहरा-दादा से
दाम गर सबज़े में पिनहां कीजिये ताऊस होजोश-ए नैरनग-ए बहार-ए-अरज़-ए सहरा-दादा से
ख़ेमह-ए लैला सियाह-ओ-ख़ानह-ए मजनूं ख़राबजोश-ए वीरानी है इश्क़-ए-दाग़-ए-बेरूं-दादा से
बज़म-ए हसती वह तमाशा है कि जिस को हम असददेखते हैं चशम-ए अज़ ख़वाब-ए अदम नकशादा से
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh