ग़ज़ल

मस्ती ब-ज़ौक़-ए-ग़फ़लत-ए-साक़ी हलाक है

मिर्ज़ा ग़ालिब · सब कलाम देखें
मस्ती ब-ज़ौक़-ए-ग़फ़लत-ए-साक़ी हलाक हैमौज-ए-शराब यक-मिज़ा-ए-ख़्वाब-नाक है
जुज़ ज़ख्म-ए-तेग़-ए-नाज़ नहीं दिल में आरज़ूजेब-ए-ख़याल भी तिरे हाथों से चाक है
जोश-ए-जुनूँ से कुछ नज़र आता नहीं असदसहरा हमारी आँख में यक-मुश्त-ए-ख़ाक है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh