Sahitya Studio

आह को चाहिए इक उम्र असर होते तक

मिर्ज़ा ग़ालिब

आह को चाहिए इक उम्र असर होते तक
कौन जीता है तिरी ज़ुल्फ़ के सर होते तक

आशिक़ी सब्र-तलब और तमन्ना बेताब
दिल का क्या रंग करूँ ख़ून-ए-जिगर होते तक

हम ने माना कि तग़ाफ़ुल न करोगे लेकिन
ख़ाक हो जाएँगे हम तुम को ख़बर होते तक

ग़म-ए-हस्ती का 'असद' किस से हो जुज़-मर्ग इलाज
शम्अ हर रंग में जलती है सहर होते तक

More by मिर्ज़ा ग़ालिब