ग़ज़ल

इन्हीं लोगों ने ले लीन्हा दुपट्टा मेरा

मजरूह सुल्तानपुरी · सब कलाम देखें
इन्हीं लोगों ने, इन्हीं लोगों नेइन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा
हमरी न मानो बजजवा से पूछोहमरी न मानो सैंया ... बजजवा से पूछोजिसने ... जिसने अशरफ़ी गज़ दीना दुपट्टा मेरा
हमरी न मानो रँगरजवा से पूछो \-२जिसने गुलाबी रँग दीना दुपट्टा मेराइन्हीं लोगों ने, इन्हीं लोगों नेइन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा
हमरी न मानो सिपहिया से पूछो \-२जिसने बजरिया में छीना दुपट्टा मेरादुपट्टा मेरा, दुपट्टा मेराइन्हीं लोगों ने, इन्हीं लोगों नेइन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh