ग़ज़ल

बया हमारी चिड़िया रानी

महादेवी वर्मा · सब कलाम देखें
बया हमारी चिड़िया रानी!
तिनके लाकर महल बनाती,ऊँची डाली पर लटकाती,खेतों से फिर दाना लाती,नदियों से भर लाती पानी।
तुझको दूर न जाने देंगे,दानों से आँगन भर देंगे,और हौज़ में भर देंगे हम-मीठा-मीठा ठंडा पानी।
फिर अंडे सेयेगी तू जब,निकलेंगे नन्हे बच्चे तब,हम आकर बारी-बारी सेकर लेंगे उनकी निगरानी।
फिर जब उनके पर निकलेंगे,उड़ जाएँगे बया बनेंगे,हम तब तेरे पास रहेंगे,तू मत रोना चिड़िया रानी
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh