Sahitya Studio

तेरे कूचे को वोह बीमारे-ग़म दारुश्शफ़ा समझे

इब्राहीम ज़ौक़

तेरे कूचे को वोह बीमारे-ग़म दारुलशफा समझे
अज़ल को जो तबीब और मर्ग को अपनी दवा समझे

सितम को हम करम समझे जफ़ा को हम वफ़ा समझे
और इस पर भी न समझे वोह तो उस बुत से ख़ुदा समझे

समझ ही में नहीं आती है कोई बात ‘ज़ौक़’ उसकी
कोई जाने तो क्या जाने,कोई समझे तो क्या समझे

More by इब्राहीम ज़ौक़