ग़ज़ल

क़स्द जब तेरी ज़ियारत का कभू करते हैं

इब्राहीम ज़ौक़ · सब कलाम देखें
क़स्द जब तेरी ज़ियारत का कभू करते हैंचश्म-ए-पुर-आब से आईने वज़ू करते हैं
करते इज़हार हैं दर-पर्दा अदावत अपनीवो मेरे आगे जो तारीफ़-ए-अदू करते हैं
दिल का ये हाल है फट जाए है सौ जाए से औरअगर इक जाए से हम उस को रफ़ू करते हैं
तोडें इक नाले से इस कासा-ए-गर्दूं को मगरनोश हम इस में कभू दिल का लहू करते हैं
क़द-ए-दिल-जू को तुम्हारे नहीं देखा शायदसर-कशी इतनी जो सर्व-ए-लब-ए-जू करते हैं
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh