ग़ज़ल

ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र से

इब्राहीम ज़ौक़ · सब कलाम देखें
ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से
हम ख़ूब हैं वाक़िफ़ तेरे अंदाज़-ए-कमर सेये तार निकलता है कोई दिल के गोहर से
फिर आए अगर जीते वो काबे के सफ़र सेतो जानो फिरे शैख़ जी अल्लाह के घर से
सरमाया-ए-उम्मीद है क्या पास हमारेइक आह है सीने में सो न-उम्मीद असर से
वो ख़ुल्क़ से पेश आते हैं जो फ़ैज़-रसाँ हैंहैं शाख़-ए-समर-दार में गुल पहले समर से
हाज़िर हैं मेरे जज़्बा-ए-वहशत के जिलो मेंबाँधे हुए कोहसार भी दामन को कमर से
लब-रेज़ मय-ए-साफ़ से हों जाम-ए-बिल्लोरींज़मज़म से है मतलब न सफ़ा से न हजर से
अश्कों में बहे जाते हैं हम सू-ए-दर-ए-यारमक़सूद रह-ए-काबा है दरया के सफ़र से
फ़रयाद-ए-सितम-कश है वो शमशीर-ए-कशीदाजिस का न रुके वार फ़लक की भी सिपर से
खुलता नहीं दिल बंद ही रहता है हमेशाक्या जाने के आ जाए है तू उस में किधर से
उफ़ गर्मी-ए-वहशत के मेरी ठोकरों ही मेंपत्थर हैं पहाड़ों के उड़े जाते शरर से
कुछ रहमत-ए-बारी से नहीं दूर के साक़ीरोएँ जो ज़रा मस्त तो मय अब्र से बरसे
मैं कुश्ता हूँ किस चश्म-ए-सियह-मस्त का या रबटपके है जो मस्ती मेरी तुर्बत के शजर से
नालों के असर से मेरे फोड़ा सा है पकताक्यूँ रीम सदा निकले न आहन के जिगर से
ऐ 'ज़ौक़' किसी हम-दम-ए-देरीना का मिलनाबेहतर है मुलाक़ात-ए-मसीहा-ओ-ख़िज़र से
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh