ग़ज़ल
कहाँ तलक कहूँ साक़ी के ला शराब तो दे
कहाँ तलक कहूँ साक़ी के ला शराब तो देन दे शराब डुबो कर कोई कबाब तो दे
बुझेगा सोज़-ए-दिल ऐ गिर्या पल में आब तो देदिगर है आग में दुनिया यूँ ही अज़ाब तो दे
गुज़रने गर ये मेरे सर से इतना आब तो देके सर पे चर्ख़ भी दिखलाई जूँ हुबाब तो दे
हज़ारों तिश्ना जिगर किस से होएँगे सैराबख़ुदा के वास्ते तेग़-ए-सितम को आब तो दे
तुम्हारे मतला-ए-अबरू पे ये कहे है ख़ालके ऐसा नुक़्ता कोई वक़्त-ए-इंतिख़ाब तो दे
दर-ए-क़ुबूल है दर-बाँ न बंद कर दर-ए-यारदुआ-ए-ख़ैर मेरी होने मुस्तजाब तो दे
खुले है नाज़ से गुलशन में ग़ुंचा-ए-नरगिसज़रा दिखा तो उसे चश्म-ए-नीम-ख़्वाब तो दे
बला से आप न आएँ पे आदमी उन कातसल्ली आ के मुझे वक़्त-ए-इज़्तिराब तो दे
हुआ बगूले में है कुश्तगान-ए-ज़ुल्फ़ की ख़ाकके बाद-ए-मर्ग भी मालूम पेच-ओ-ताब तो दे
बला से कम न हो गिर्ये से मेरा सोज़-ए-जिगरबुझा पर उन की ज़रा आतिश-ए-इताब तो दे
शहीद कीजियो क़ातिल अभी न कर जल्दीठहरने मुझ को तह-ए-तेग़-ए-इज़्तिराब तो दे
शिकार-ए-बस्ता-ए-फ़ितराक को तेरे मक़दूरहुआ न ये भी के बोसा सर-ए-रिकाब तो दे
दिल-ए-बिरिश्ता को मेरे न छोड़ो मै-ख़्वारोंजो लज़्ज़त उस में है ऐसा मज़ा कबाब तो दे
नशे में होश किसे जो गिने हिसाब करेजो तुझ को देना हैं बोसे बिला हिसाब तो दे
जवाब-ए-नामा नहीं गर तो रख दो नामा-ए-यारजो पूछें क़ब्र में आशिक़ से कुछ जवाब तो दे
रखे है हौसला दरया कब अहल-ए-हिम्मत कानहीं ये इतना के भर कासा-ए-हुबाब तो दे
कहाँ बुझी है तह-ए-ख़ाक मेरी आतिश-ए-दिलकहो हवा से हिला दामन-ए-सहाब तो दे
ख़ुनुक दिलों की अगर आह-ए-सर्द दोज़ख़ मेंपड़े तो वाक़ई इक बार आग दाब तो दे
करेगा क़त्ल वो ऐ ‘ज़ौक़’ तुझ को सुरमे सेनिगह की तेग़ को होने सियाह-ताब तो दे
पहुँच रहुँगा सर-ए-मंज़िल-ए-फ़ना ऐ ‘ज़ौक़’मिसाल-ए-नक़्श-ए-क़दम करने पा-तुराब तो दे
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh