Sahitya Studio

सब्र मुश्किल है, ज़ब्त है दुशवार

हसरत मोहानी

सब्र मुश्किल है, ज़ब्त है दुशवार
दिले-वहशी है और जुनूने-बहार

लुत्फ़ कर लुत्फ़, ऐ सरापा नाज़ !
तुझपे रंगीनी-ए-बहार निसार

रुह आज़ाद है ख़याल आज़ाद
जिस्मे-’हसरत’ की क़ैद है बेकार

More by हसरत मोहानी