सब हैं तेरी अंजुमन में बेहोश
हसरत मोहानी
सब हैं तेरी अंजुमन में बेहोश
नज़्ज़ाराए-हुस्न का किसे होश
बेहोश किया है सबको तूने
अब जिसको ख़ुदाए-होश दे होश
हो जाऊँ निसारे-हैरते-इश्क़
ऐ दानिश-ओ-ऐ-करार-ओ-ऐ होश !
हम अरसाए-हश्र में भी ’हसरत’
पहचान गए उन्हें ज़हे होश