Sahitya Studio

चेहराए-यार से नक़ाब उठा

हसरत मोहानी

चेहराए-यार से नक़ाब उठा
दिल से इक शोरे-इज़्तराब उठा

रात पीरे-मुगाँ की महफ़िल से
जो उठा मस्त उठा ख़राब उठा

हम थे बेबाक और वह महजूब
शब, ग़रज़, लुत्फ़ बे-हिसाब उठा अपार

मस्ते-सहबाए-शौक़ है ’हसरत’
हमनशीं सागरे-शराब उठा

More by हसरत मोहानी