वो जब ये कहते हैं तुझ से ख़ता ज़रूर हुई
हसरत मोहानी
वो जब ये कहते हैं तुझ से ख़ता ज़रूर हुई
मैं बे-क़सूर भी कह दूँ कि हाँ ज़रूर हुई
नज़र को ताबे-तमाशाए-हुस्ने यार कहाँ
ये इस ग़रीब को तम्बीहे-बेक़सूर हुई
तुफ़ैले-इश्क है 'हसरत' ये सब मेरे नज़दीक
तेरे कमाल की शोहरत जो दूर-दूर हुई