ग़ज़ल

कोई पार नदी के गाता

हरिवंशराय बच्चन · सब कलाम देखें
कोई पार नदी के गाता!
भंग निशा की नीरवता कर,इस देहाती गाने का स्वर,ककड़ी के खेतों से उठकर,आता जमुना पर लहराता!कोई पार नदी के गाता!
होंगे भाई-बंधु निकट ही,कभी सोचते होंगे यह भी,इस तट पर भी बैठा कोईउसकी तानों से सुख पाता!कोई पार नदी के गाता!
आज न जाने क्यों होता मनसुनकर यह एकाकी गायन,सदा इसे मैं सुनता रहता,सदा इसे यह गाता जाता!कोई पार नदी के गाता!
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh