ग़ज़ल

कहते हैं तारे गाते हैं

हरिवंशराय बच्चन · सब कलाम देखें
सन्नाटा वसुधा पर छाया,नभ में हमनें कान लगाया,फ़िर भी अगणित कंठो का यह राग नहीं हम सुन पाते हैंकहते हैं तारे गाते हैं
स्वर्ग सुना करता यह गाना,पृथ्वी ने तो बस यह जाना,अगणित ओस-कणों में तारों के नीरव आंसू आते हैंकहते हैं तारे गाते हैं
उपर देव तले मानवगण,नभ में दोनों गायन-रोदन,राग सदा उपर को उठता, आंसू नीचे झर जाते हैंकहते हैं तारे गाते हैं
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh