ग़ज़ल

क्यों पैदा किया था?

हरिवंशराय बच्चन · सब कलाम देखें
ज़िन्दगी और ज़माने कीकशमकश से घबराकरमेरे बेटे मुझसे पूछते हैं किहमें पैदा क्यों किया था?और मेरे पास इसके सिवायकोई जवाब नहीं है किमेरे बाप ने मुझसे बिना पूछेमुझे क्यों पैदा किया था?
और मेरे बाप को उनकेबाप ने बिना पूछे उन्हें औरउनके बाबा को बिना पूछे उनकेबाप ने उन्हें क्यों पैदा किया था?
ज़िन्दगी और ज़माने कीकशमकश पहले भी थी,आज भी है शायद ज्यादा…कल भी होगी, शायद और ज्यादा…
तुम ही नई लीक रखना,अपने बेटों से पूछकरउन्हें पैदा करना।
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh