कवितावली (बालकाण्ड)
गोस्वामी तुलसीदास
अवधेस के द्वारे सकारे गई सुत गोद कै भूपति लै निकसे।
अवलोकि हौं सोच बिमोचन को ठगि-सी रही, जे न ठगे धिक-से॥
तुलसी मन-रंजन रंजित-अंजन नैन सुखंजन-जातक-से।
सजनी ससि में समसील उभै नवनील सरोरुह से बिकसे॥
पग नूपुर औ पहुँची करकंजनि मंजु बनी मनिमाल हिएँ।
नवनील कलेवर पीत झँगा झलकै पुलकैं नृपु गोद लिएँ॥
अरबिंद सो आननु रूप मरंदु अनंदित लोचन-भृंग पिएँ।
मनमों न बस्यो अस बालकु जौं तुलसी जग में फलु कौन जिएँ॥