Sahitya Studio

ओ दुपट्टा रंग दे मेरा रंगरेज

गोपाल सिंह नेपाली

ओ दुपट्टा रंग दे मेरा रंगरेज
हो गयी सरसों पीली-पीली
आज हरी कल लाल चदरिया
परसों ओढू नीली-नीली
ओ दुपट्टा रंग दे मेरा रंगरेज
हो गयी सरसों पीली-पीली...

सुबह को पहनूँ तो सजनवा
आस पास मंडलाए
शाम को पहनूँ तो बलम
घर छोड़ कहीं न जाए
बलम घर छोड़ कहीं न जाये
रात अंधेरी हो तो हो जाऊँ
जुगनू सी चमकीली
ओ दुपट्टा रंग दे मेरा रंगरेज
हो गयी सरसों पीली-पीली...

मन में नई उमंग
अंग में चुनरी ढीली-ढीली
अपने पिया से कुछ न सीखूँ
जब न मुझे तन ढीली पड़ गयी
जब न मुझे तन ढीली
होंठ रंगूँ मैं लाल गुलाबी आँखों से शर्मीली
ओ दुपट्टा रंग दे मेरा रंगरेज
हो गयी सरसों पीली-पीली...

More by गोपाल सिंह नेपाली