ग़ज़ल

साईं यह संसार में

गिरिधर कविराय · सब कलाम देखें
साईं सब संसार में, मतलब को व्यवहार।जब लग पैसा गांठ में, तब लग ताको यार॥
तब लग ताको यार, यार संगही संग डोलैं।पैसा रहा न पास, यार मुख से नहिं बोलैं॥
कह 'गिरिधर कविराय जगत यहि लेखा भाई।करत बेगरजी प्रीति यार बिरला कोई साईं॥
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.