ग़ज़ल

जो बात है हद से बढ़ गयी है

फ़िराक़ गोरखपुरी · सब कलाम देखें
जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़ के भी कितनी चढ़ गई है
हम तो ये कहेंगे तेरी शोख़ीदबने से कुछ और बढ़ गई है
हर शय ब-नसीमे-लम्से-नाज़ुकबर्गे-गुले-तर से बढ़ गयी है
जब-जब वो नज़र उठी मेरे सरलाखों इल्ज़ाम मढ़ गयी है
तुझ पर जो पड़ी है इत्तफ़ाक़नहर आँख दुरूद पढ़ गयी है
सुनते हैं कि पेंचो-ख़म निकल करउस ज़ुल्फ़ की रात बढ़ गयी है
जब-जब आया है नाम मेराउसकी तेवरी-सी चढ़ गयी है
अब मुफ़्त न देंगे दिल हम अपनाहर चीज़ की क़द्र बढ़ गयी है
जब मुझसे मिली 'फ़ि‍राक' वो आँखहर बार इक बात गढ़ गयी है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh