ग़ज़ल

आव पियारे मीत हमारे

दादू दयाल · सब कलाम देखें
आव पियारे मीत हमारे।::निस-दिन देखूँ पाँव तुम्हारे॥टेक॥
सेज हमारी पीव सँवारी।::दासी तुम्हारी सो धन वारी॥१॥
जे तुझ पाऊँ अंग लगाऊँ।::क्यूँ समझाऊँ बारण जाऊँ॥२॥
पंथ निहारूँ बाट सवारूँ।::दादू तारूँ तन मन वारूँ॥३॥
स्रोत-सत्यापन प्रतीक्षित — This text is pending verification against an authoritative source and may contain errors.