ग़ज़ल

ज़बाँ हिलाओ तो हो जाए,फ़ैसला दिल का

दाग़ देहलवी · सब कलाम देखें
ज़बाँ हिलाओ तो हो जाए,फ़ैसला दिल काअब आ चुका है लबों पर मुआमला दिल का
किसी से क्या हो तपिश में मुक़ाबला दिल काजिगर को आँख दिखाता है आबला दिल का
कुसूर तेरी निगाह का है क्या खता उसकीलगावटों ने बढ़ाया है हौसला दिल का
शबाब आते ही ऐ काश मौत भी आतीउभरता है इसी सिन में वलवला दिल का
निगाहे-मस्त को तुम होशियार कर देनाये कोई खेल नहीं है मुक़ाबिला दिल का
हमारी आँख में भी अश्क़े-गर्म ऐसे हैंकि जिनके आगे भरे पानी आबला दिल का
अगरचे जान पे बन-बन गई मुहब्बत मेंकिसी के मुँह पे न रक्खा मुआमला दिल का
करूँ तो दावरे-महशर के सामने फ़रियादतुझी को सौंप न दे वो मुआमला दिल का
कुछ और भी तुझे ऐ `दाग़' बात आती हैवही बुतों की शिकायत वही गिला दिल का
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh