ग़ज़ल

दिल को क्या हो गया ख़ुदा जाने

दाग़ देहलवी · सब कलाम देखें
दिल को क्या हो गया ख़ुदा जानेक्यों है ऐसा उदास क्या जाने
कह दिया मैं ने हाल-ए-दिल अपनाइस को तुम जानो या ख़ुदा जाने
जानते जानते ही जानेगामुझ में क्या है वो अभी क्या जाने
तुम न पाओगे सादा दिल मुझसाजो तग़ाफ़ुल को भी हया जाने
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh