ग़ज़ल
बाल बिखेरे आज परी तुर्बत पर मेरे आएगी
बाल बिखेरे आज परी तुर्बत पर मेरे आएगीमौत भी मेरी एक तमाशा आलम को दिखलाएगी
महव-ए-अदा हो जाऊँगा गर वस्ल में वो शरमाएगीबार-ए-ख़ुदाया दिल की हसरत कैसे फिर बर आएगी
काहीदा ऐसा हूँ मैं भी ढूँडा करे न पाएगीमेरी ख़ातिर मौत भी मेरी बरसों सर टकराएगी
इश्क़-ए-बुताँ में जब दिल उलझा दीन कहाँ इस्लाम कहाँवाइज़ काली ज़ुल्फ़ की उल्फ़त सब को राम बनाएगी
चंगा होगा जब न मरीज़-ए-काकुल-ए-शब-गूँ हज़रत सेआप की उल्फ़त ईसा की अब अज़्मत आज मिटाएगी
बहर-अयादत भी जो न आएँगे न हमारे बालीं परबरसों मेरे दिल की हसरत सर पर ख़ाक उड़ाएगी
देखूँगा मेहराब-ए-हरम याद आएगी अबरू-ए-सनममेरे जाने से मस्जिद भी बुत-ख़ाना बन जाएगी
ग़ाफ़िल इतना हुस्न पे ग़र्रा ध्यान किधर है तौबा करआख़िर इक दिन सूरत ये सब मिट्टी में मिल जाएगी
आरिफ़ जो हैं उन के हैं बस रंज ओ राहत एक 'रसा'जैसे वो गुज़री है ये भी किसी तरह निभ जाएगी
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh