ग़ज़ल

दिल मिरा तीर-ए-सितम-गर का निशाना हो गया

भारतेंदु हरिश्चंद्र · सब कलाम देखें
दिल मिरा तीर-ए-सितमगर का निशाना हो गयाआफ़त-ए-जाँ मेरे हक़ में दिल लगाना हो गया
हो गया लाग़र जो उस लैला-अदा के इश्क़ मेंमिस्ल-ए-मजनूँ हाल मेरा भी फ़साना हो गया
ख़ाकसारी ने दिखाया ब'अद मुर्दन भी उरूजआसमाँ तुर्बत पर मेरे शामियाना हो गया
ख़्वाब-ए-ग़फ़लत से ज़रा देखो तो कब चौंके हैं हमक़ाफ़िला मुल्क-ए-अदम को जब रवाना हो गया
फ़स्ल-ए-गुल में भी रिहाई की न कुछ सूरत हुईक़ैद में सय्याद मुझ को इक ज़माना हो गया
दिल जलाया सूरत-ए-परवाना जब से इश्क़ मेंफ़र्ज़ तब से शम्अ पर आँसू बहाना हो गया
आज तक ऐ दिल जवाब-ए-ख़त न भेजा यार नेनामा-बर को भी गए कितना ज़माना हो गया
पास-ए-रुस्वाई से देखो पास आ सकते नहींरात आई नींद का तुम को बहाना हो गया
हो परेशानी सर-ए-मू भी न ज़ुल्फ़-ए-यार कोइस लिए मेरा दिल-ए-सद-चाक शाना हो गया
ब'अद मुर्दन कौन आता है ख़बर को ऐ 'रसा'ख़त्म बस कुंज-ए-लहद तक दोस्ताना हो गया
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh