ग़ज़ल

ग़म छुपाते रहे मुस्कुराते रहे

बशीर बद्र · सब कलाम देखें
ग़म छुपाते रहे मुस्कुराते रहे,महफ़िलों-महफ़िलों गुनगुनाते रहे
आँसुओं से लिखी दिल की तहरीर कोफूल की पत्तियों से सजाते रहे
ग़ज़लें कुम्हला गईं नज़्में मुरझा गईं,गीत सँवला गये साज़ चुप हो गये
फिर भी अहल-ए-चमन कितने ख़ुशज़ौक़ थेनग़्मा-ए-फ़स्ल-ए-गुल गुनगुनाते रहे
तेरी साँसों की ख़ुशबू लबों की महक,जाने कैसे हवायें उड़ा लाईं थी
वक़्त का हर क़दम भी बहकता रहाज़क़्त ले पाँव भी डगमगाते रहे
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh