ग़ज़ल
परखना मत, परखने में कोई अपना नहीं रहता
परखना मत, परखने में कोई अपना नहीं रहताकिसी भी आईने में देर तक चेहरा नहीं रहता
बडे लोगों से मिलने में हमेशा फ़ासला रखनाजहाँ दरिया समन्दर में मिले, दरिया नहीं रहता
हज़ारों शेर मेरे सो गए काग़ज़ की क़ब्रों मेंअजब माँ हूँ कोई बच्चा मिरा ज़िन्दा नहीं रहता
तुम्हारा शहर तो बिल्कुल नए अन्दाज़ वाला हैहमारे शहर में भी अब कोई हम सा नहीं रहता
मोहब्बत एक ख़ुशबू है, हमेशा साथ रहती हैकोई इनसान तन्हाई में भी कभी तन्हा नहीं रहताख
कोई बादल हरे मौसम का फिर ऐलान करता हैख़िज़ाँ के बाग़ में जब एक भी पत्ता नहीं रहता
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh