ग़ज़ल

किस ने मुझ को सदा दी बता कौन है

बशीर बद्र · सब कलाम देखें
किस ने मुझको सदा दी बता कौन हैऐ हवा तेरे घर में छुपा कौन है
बारिशों में किसी पेड़ को देखनाशाल ओढ़े हुए भीगता कौन है
मैं यहाँ धूप में तप रहा हूँ मगरवो पसीने में डूबा हुआ कौन है
आसमानों को हमने बताया नहींडूबती शाम में डूबता कौन है
ख़ुश्बुओं में नहाई हुई शाख़ परफूल-सा मुस्कुराता हुआ कौन है
दिल को पत्थर हुए इक ज़माना हुआइस मकाँ में मगर बोलता कौन है
तुम भी मजबूर हो हम भी मजबूर हैंबेवफ़ा कौन है बावफ़ा कौन है
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh