ग़ज़ल

आँसुओं की जहाँ पायमाली रही

बशीर बद्र · सब कलाम देखें
आँसुओं की जहाँ पायमाली रहीऐसी बस्ती चराग़ों से ख़ाली रही
दुश्मनों की तरह उस से लड़ते रहेअपनी चाहत भी कितनी निराली रही
जब कभी भी तुम्हारा ख़याल आ गयाफिर कई रोज़ तक बेख़याली रही
लब तरसते रहे इक हँसी के लियेमेरी कश्ती मुसाफ़िर से ख़ाली रही
चाँद तारे सभी हम-सफ़र थे मगरज़िन्दगी रात थी रात काली रही
मेरे सीने पे ख़ुशबू ने सर रख दियामेरी बाँहों में फूलों की डाली रही
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh