ग़ज़ल

गालियाँ तनख़्वाह ठहरी है

बहादुर शाह ज़फ़र · सब कलाम देखें
गालियाँ तनख़्वाह ठहरी है अगर बट जाएगीआशिक़ों के घर मिठाई लब-ए-शकर बट जाएगी.
रू-ब-रू गर होगा यूसुफ़ और तू आ जाएगाउस की जानिब से ज़ुलेख़ा की नज़र बट जाएगी.
रह-ज़नों में नाज़ ओ ग़मज़ा की ये जिंस-ए-दीन-ओ-दिलजूँ मता-ए-बुर्दा आख़िर हम-दिगर बट जाएगी.
होगा क्या गर बोल उट्ठेगा ग़ैर बातों में मेरीफिर तबीअत मेरी ऐ बे-दाद गर बट जाएगी.
दौलत-ए-दुन्या नहीं जाने की हरगिज़ तेरे साथबाद तेरे सब यहीं ऐ बे-ख़बर बट जाएगी.
कर ले ऐ दिल जान को भी रंज ओ ग़म में तू शरीकये जो मेहनत तुझ पे है कुछ कुछ मगर बट जाएगी.
मूँग छाती पे जो दलते हैं किसी की देखनाजूतियों में दाल उन की ऐ ‘ज़फ़र’ बट जाएगी.
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh