ग़ज़ल
पान खा कर सुरमा की तहरीर
पान खा कर सुरमा की तहरीर फिर खींची तो क्याजब मेरा ख़ूँ हो चुका शमशीर फिर खींची तो क्या.
ऐ मुहव्विस जब के ज़र तेरे नसीबों में नहींतू ने मेहनत भी पय-ए-इक्सीर फिर खींची तो क्या.
गर खिंचे सीने से नावक रूह तू क़ालिब से खींचऐ अजल जब खिंच गया वो तीर फिर खींची तो क्या.
खींचता था पाँव मेरा पहले ही ज़ंजीर सेऐ जुनूँ तू ने मेरी ज़ंजीर फिर खींची तो क्या.
दार ही पर उस ने खींचा जब सर-ए-बाज़ार-इश्कलाश भी मेरी पय-ए-तशहीर फिर खींची तो क्या.
खींच अब नाला कोई ऐसा के हो उस को असरतू ने ऐ दिल आह-ए-पुर-तासीर फिर खींची तो क्या.
चाहिए उस का तसव्वुर ही से नक़्शा खींचनादेख कर तस्वीर को तस्वीर फिर खींची तो क्या.
खींच ले अव्वल ही से दिल की इनान-ए-इख़्तियारतू ने गर ऐ आशिक़-ए-दिल-गीर फिर खींची तो क्या.
क्या हुआ आगे उठाए गर ‘ज़फ़र’ अहसान-ए-अक़्लऔर अगर अब मिन्नत-ए-तदबीर फिर खींची तो क्या.
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh