ग़ज़ल

काफ़िर तुझे अल्लाह ने सूरत

बहादुर शाह ज़फ़र · सब कलाम देखें
काफ़िर तुझे अल्लाह ने सूरत तो परी दीपर हैफ़ तेरे दिल में मोहब्बत न ज़री दी.
दी तू ने मुझे सल्तनत-ए-बहर-ओ-वर ऐ इश्क़होंटों को जो ख़ुश्की मेरी आँखों को तरी दी.
ख़ाल-ए-लब-ए-शीरीं का दिया बोसा कब उस नेइक चाट लगाने को मेरे नीशकरी दी.
काफ़िर तेरे सौदा-ए-सर-ए-ज़ुल्फ़ ने मुझ कोक्या क्या न परेशानी ओ आशुफ़्ता-सरी दी.
मेहनत से है अज़मत के ज़माने में नगीं कोबे-काविश-ए-सीना न कभी नाम-वरी दी.
सय्याद ने दी रूख़सत-ए-परवाज़ पर अफ़सोसतू ने न इजाज़त मुझे बे-बाल-ओ-परी दी.
कहता तेरा कुछ सोख़्ता-जाँ लेक अजल नेफ़ुर्सत न उसे मिस्ल-ए-चराग़-ए-सहरी दी.
क़स्साम-ए-अज़ल ने न रखा हम को भी महरूमगरचे न दिया कोई हुनर बे-हुनरी दी.
उस चश्म में है सुरमे का दुम्बाला पुर-आशोबक्यूँ हाथ में बद-मस्त के बंदूक़ भरी दी.
दिल दे के किया हम ने तेरी ज़ुल्फ़ का सौदाइक आप बला अपने लिए मोल ख़रीदी.
साक़ी ने दिया क्या मुझे इक साग़र-ए-सरशारगोया के दो आलम से ‘ज़फ़र’ बे-ख़बरी दी.
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh