ग़ज़ल

जिसमें कैफ़ेग़म नहीं, बाज़ आये ऐसे दिल से हम

आरज़ू लखनवी · सब कलाम देखें
जिसमें कैफ़ेग़म नहीं, बाज़ आये ऐसे दिल से हम।यह भी देना है कोई? मय तो न दी, साग़र दिया॥
‘आरज़ू’ इक रोज़ ढा देता मुझे मेरा ही ज़ोर।यह भी उसकी कारसाज़ी दिल में जिसने डर दिया॥
एक दिल में ग़म ज़माने भर का, क्योंकर भर दिया।ख़ूए-हमदर्दी ने कूज़े में समन्दर भर दिया॥
आँख थी साक़ी की जानिब, हाथ में जामेतिही।मय तो किस्मत में कहाँ, अश्कों ने साग़र भर दिया॥
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh