ग़ज़ल

दिल का जिस शख़्स के पता पाया

आरज़ू लखनवी · सब कलाम देखें
दिल का जिस शख़्स के पता पाया।उसको आफ़त में मुब्तला पाया॥
नफ़ा अपना हो कुच तो दो नुक़सान।मुझको दुनिया से खो के क्या पाया॥
बेकसी में भी गुज़र ही जाएगी।दिल को मैं और दिल मुझे समझा गया॥
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh