ग़ज़ल

जवाब देने के बदले वो शक्ल देखते हैं

आरज़ू लखनवी · सब कलाम देखें
जवाब देने के बदले वे शक्ल देखते हैं।यह क्या हुआ ,मेरे चेहरे को, अर्ज़ेहाल के बाद॥
अदाशनास निगाहों ने ऐसा कुछ देखा।जवाब की न तमन्ना रही सवाल के बाद॥
नातवां बीमारे-ग़म, उस पर थपेडे मौत के।बुझ गया आख़िर चिरागे़-सुबह लहराने के बाद॥
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh