ग़ज़ल

कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुई

अमीर मीनाई · सब कलाम देखें
कह रही है हश्र में वो आँख शर्माई हुईहाय कैसे इस भरी महफ़िल में रुसवाई हुई
आईने में हर अदा को देख कर कहते हैं वोआज देखा चाहिये किस किस की है आई हुई
कह तो ऐ गुलचीं असीरान-ए-क़फ़स के वास्तेतोड़ लूँ दो चार कलियाँ मैं भी मुर्झाई हुई
मैं तो राज़-ए-दिल छुपाऊँ पर छिपा रहने भी देजान की दुश्मन ये ज़ालिम आँख ललचाई हुई
ग़म्ज़ा-ओ-नाज़-ओ-अदा सब में हया का है लगाव
हाए रे बचपन की शोख़ी भी है शर्माई हुई
वस्ल में ख़ाली रक़ीबों से हुई महफ़िल तो क्याशर्म भी जाये तो जानूँ के तन्हाई हुई
गर्द उड़ी आशिक़ की तुर्बत से तो झुँझला के कहावाह सर चढ़ने लगी पाँओं की ठुकराई हुई
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh