ग़ज़ल

है जुस्तजू कि ख़ूब से हो ख़ूबतर कहाँ

अल्ताफ़ हुसैन हाली · सब कलाम देखें
है जुस्तजू कि ख़ूब से है ख़ूबतर कहाँअब ठहरती है देखिये जाकर नज़र कहाँ
या रब! इस इख़्त्लात का अँजाम हो बख़ैरथा उसको हमसे रब्त मगर इस क़दर कहाँ
इक उम्र चाहिये कि गवारा हो नेशे -इश्क़रक्खी है आज लज़्ज़ते-ज़ख़्मे-जिगर कहाँ
हम जिस पे मर रहे हैं वो है बात ही कुछ औरआलम में तुझ-से लाख सही , तू मगर कहाँ
पाठ सत्यापित · Text verified against Kavita Kosh